जेआरएल ने अनुछेद 35-ए की सुनवाई के विरोध में दी गई दो दिवसीय बंद की काल को बुधवार देर शाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय दिल्ली पहुंचे वकीलों के विशेष दल से बात करने के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि अनुछेद 35-ए को उच्चतम न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
जारी बयान में जेआरएल ने कहा कि कश्मीर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील मियां कयूम, जफर शाह, जफर कुरैशी, मोहम्मद अशरफ और अन्य लोग सुप्रीम कोर्ट में केस का बचाव कर रहे हैं और वह लगातार जेआरएल के संपर्क में है।
बार के वरिष्ठ वकील वीरवार को भी पूरे दिन के लिए उच्चतम न्यायालय में उपस्थित रहेंगे और घटनाक्रम पर नजर रखेंगे।