फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चिकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अस्थायी सफाई कर्मियों को स्थायी करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर सफाई कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना-जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान काका हुसैन व उप प्रधान डेविड के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह करीब दस बजे नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरूआत की। इसके बाद सभी ने शाम करीब चार बजे तक धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने अभी तक नगर परिषद के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने को लेकर गंभीरता के साथ काम नहीं कर रही है। एसआरओ 64 के तहत सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने के बाद कर्मचारी को स्थायी कर्मचारी बनाया जाता है, लेकिन अब सरकार एसआरओ 520 लागू कर अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बना रही है। इस एसआरओ के तहत दस वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी को स्थायी कर्मचारी बनाया जा सकता है, जोकि पूरी तरह से गलत है। इसी कारण कई अस्थायी कर्मचारी स्थायी कर्मचारी नहीं बन पा रहे हैं। यूनियन की मांग है कि सरकार एसआरओ 520 को स्थगित कर सात वर्ष का अस्थायी कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को जल्द स्थायी कर्मचारी बनाए। छुट्टी के दिन काम करने के बावजूद सफाई कर्मचारियों को ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। शहर के वार्डों की संख्या 17 से बढ़ कर 21 हो गई है, लेकिन स्टाफ की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। काम कर रहे कर्मचारियों पर दुगना बोझ डाला गया है। वहीं कर्मचारियों को अभी तक सातवें वेतन आयोग का एरियर भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें