फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के आगे नहीं टिक पाए जेएंडके के बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सौरभ कुमार और यश दयाल की नपीतुली गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश (यूपी) ने रणजी ट्राफी में जेएंडके को छह विकेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। जेएंडके की ओर से दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज इन दोनों गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। यूपी की ओर से आलराउंडर सुरेश रैना ने सर्वाधिक नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ यूपी के खाते में छह अंक आए हैं।
विज्ञापन

जीजीएम साइंस कालेज के हॉस्टल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में यूपी की ओर से सौरभ कुमार ने दूसरी पारी में जेएंडके के प्रमुख पांच विकेट गिराकर दबाव बना लिया था। सौरभ ने 18 ओवर में 28 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसमें सात ओवर मेडिन फेंके गए। दूसरे छोर से यश दयाल ने 12 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट गिराए। इसमें तीन ओवर मेडिन रहे। शनिवार तीसरे दिन के खेल में जेएंडके ने सात विकेट गंवाकर 98 रनों से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन निचले क्रम में अन्य तीन बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई। इससे पहले पहली पारी में जेएंडके ने 290 रन जुटाकर दोनों पारियों में कुल 401 रन बनाए।
यूपी की पहली पारी की शुरुआत खराब रही थी और पूरी टीम 188 रन ही बना पाई थी। मगर दूसरी पारी में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में यूपी ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। जेएंडके ने दूसरी पारी में यूपी को 213 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे उसने 59.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 218 रन बनाकर हासिल कर लिया। मध्यक्रम में उतरे सुरेश रैना ने छह चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 66 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर से रिंकू सिंह ने नाबाद 42 रन जुटाए। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। इससे पहले सलामी बल्लेबाज माधव ने 19, मोहम्मद सेफ ने 36, प्रियाम गार्ग ने 17, आकाश दीप नाथने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें