फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेतन नहीं तो काम नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। पीएचई इंपलाइज एसोसिएशन ने सोमवार को 48 माह के वेतन की मांग पर पीएचई कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन एसोसिएशन के तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि मांगें नहीं माने जाने पर अब वह पेयजल सप्लाई बंद करने की रणनीति बना रहे हैं। पीएचई कर्मियों ने कहा कि सीपी वर्कर्स वेतन की मांग पर कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यहां तक कि बच्चों की स्कूल फीस के लिए भी उन्हें दिक्कतें आ रही हैं। यह भी कहा कि पांच सौ रुपये वेतन पाने वालों को डेलीवेजर किया जाए। सातवें वेतन आयोग में मेडिकल अलाउंस पर ध्यान देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि शायद त्योहारों पर सीपी वर्कर्स को वेतन जारी किया जाएगा। लेकिन अभी एक माह का वेतन ही जारी हुआ है। इससे सीपी वर्कर्स में रोष है। उन्होंने राज्यपाल से कर्मियों की समस्याएं जल्द दूर करने की अपील की। इस मौके पर दरबार सिंह, गोविंद राम, गणेश चंद, कृष्ण लाल, बरकत अली, मोहम्मद शरीफ व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें