फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पांच साथियों के निलंबन से भड़कीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, आईसीडीएस कार्यालय पार प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उधमपुर के आईसीडीएस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने पर पांच वर्कर्स को निलंबित किए जाने के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सोमवार को आईसीडीएस कार्यालय के बाहर पीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि पांच आंगनबाड़ी वर्कर्स को निलंबित करने पर उनका आंदोलन बंद नहीं होगा। अगर जल्द सभी का निलंबन वापस नहीं लिया तो मजबूरन सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सुबह करीब नौ बजे से कआईसीडीएस कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सभी ने घंटों धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अंजू शर्मा ने बताया कि शनिवार को सभी ने शहीद भगत सिंह पार्क से आईसीडीएस कार्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया था। उसी दिन आईसीडीएस कार्यालय के अंदर हेल्थी बेबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

सभी ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया, लेकिन आईसीडीएस की पीओ ने कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाकर पांच आंगनबाड़ी वर्कर्स को तीन महीने के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। आईसीडीएस के अधिकारी यह सब उनके आंदोलन को दबाने के लिए कर रहे हैं। इससे पहले भी आईसीडीएस के अधिकारियों ने इसी तरह का प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद उनका आंदोलन जारी रहा था। जब तक सरकार व आईसीडीएस मानदेय बढ़ाने, स्थायी कर्मचारी बनाने व निलंबित कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को पूरा नहीं करता है, उनका आंदोलन व धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें