फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडया पोस्ट पेमेंट बैक योजना लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) को लांच किया गया। उधमपुर में मुख्य कार्यक्रम हेड पोस्ट आफिस उधमपुर में हुआ, जिसमें विधायक पवन गुप्ता, जिला विकास आयुक्त रविंद्र कुमार, एसएसपी रईस मोहम्मद भट विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

आईपीपीबी को लांच करने के बाद विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बैंक की मजबूती के लिए सराहनीय योजना शुरू की है। आईपीपीबी से ग्रामीणों को घर-घर बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीण आसानी से अपना पैसा सुरक्षित रख सकेंगे। इससे कैशलेस इकोनॉमी व डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा। डीडीसी रविंद्र कुमार ने कहा कि पोस्टल डिपार्टमेंट ने आईपीपीबी के लिए सराहनीय काम किया है। उधमपुर में भी लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। लोग विश्वास के साथ अपना पैसा आईपीपीबी में जमा करवा सकते हैं। हेड पोस्ट आफिस के सुपरिटेडेंट जावेद हाजी ने बताया कि उधमपुर में आईपीपीबी की सुविधा को पांच स्थानों पर रखा गया है। जिले के लोग इसका लाभ हेड पोस्ट आफिस, गढ़ी पोस्ट आफिस, गरनई पोस्ट आफिस, बड़ोला पोस्ट आफिस, हरतरयान पोस्ट आफिसर से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 31 दिसंबर 2018 तक 1.55 लाख पोस्ट आफिस को आईपीपीबी के साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर हेड पोस्ट आफिस के डिप्टी सुपरिटेडेंट विजय कुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें