फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंजवां आर्मी कैंप में सर्च आपरेशन खत्म, लेकिन दहशत अभी भी बरकरार

विज्ञापन
Sunjwan attack
विज्ञापन
जम्मू। सुंजवां सैन्य ब्रिगेड पर 10 फरवरी को हुए आतंकी हमले के पांचवें दिन बुधवार को ब्रिगेड परिसर में कुछ चहल पहल दिखी। हालांकि, लोगों के दिमाग में आतंकियों का खौफ अब भी है। सेना ने पहले दिन से ही चलाए गए सर्च आपरेशन को भी अब खत्म कर दिया है। कैंप की सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद का कहना है कि सुंजवां में सर्च आपरेशन अब बंद है। जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों ने सुंजवां 36 सैन्य बिग्रेड पर हमला बोल दिया था। इसके बाद आतंकियों को मार गिराने को चलाया गया अभियान 12 फरवरी सुबह 10.30 बजे समाप्त किया गया।

लेकिन ब्रिगेड परिसर के भीतर और बाहर सेना की ओर से सर्च आपरेशन जारी रखा गया था। बुधवार को सुंजवां ब्रिगेड में आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी गेट, मुख्य गेट, चारली, ब्राओ और अन्य गेट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें