फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका तोड़ भाग रहा चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

जम्मू। कुंजवानी के पास बुधवार शाम को कार चालक पुलिस का नाका तोड़कर भाग गया। कुछ दूर जाकर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। पूछताछ करने और तलाशी लेनी पर दोनों हेरोइन(चिट्टा) तस्कर निकले।

विज्ञापन


दोनों के पास चिट्टा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं।गंग्याल पुलिस की ओर से कुंजवानी के पास नाका लगाया गया था। यहां नरवाल की ओर से कुंजवानी की तरफ आ रही दिल्ली नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोका गया।

लेकिन कार सवार युवक नहीं रुके और वहां से भाग गए। तभी पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर कार चालक ने अपना नाम बशीर अहमद भट्ट निवासी बरबरशाह श्रीनगर मौजूदा समय सिद्धड़ा बताया।
विज्ञापन


तलाशी लेने बशीर से 85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं सह चालक ने अपना नाम मंजूर अहमद निवासी बारामूला बताया। तलाशी लेने पर मंजूर के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी रफीक मन्हास का कहना है कि पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। संभव है कि इनके संपर्क में रहने वाले कुछ और तस्करों के नाम भी सामने आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें