जम्मू (ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने सोमवार को जम्मू व कश्मीर के शहरी स्थानीय निकाय की अधिकारिक वेबसाइट जारी की। इसकी जानकारी अब ीजजचरूध्ूूूण्नसइरंउउनण्वतह पर उपलब्ध होगी।
यह वेबसाइट लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित की गई है, जिसमें जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन डाऊनलोडिंग, भवन अनुमति एवं विकास की योजनाएं शामिल हैं। इस वेबसाइट में जनता के लिए शिकायतों तथा अन्य सेवाओं के लिए विशेष पेज होगा। इस अवसर पर निदेशक यूएलबी जम्मू अरुण कुमार, उप निदेशक यूएलबी राकेष कुमार गुप्ता तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।