जम्मू। जेएंडके एमेच्योर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आगामी 17-18 जून को एमए स्टेडियम में सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी 15 से 18 जुलाई को गुंतर (एपी) में हो रही 57वीं नेशनल अंतर स्टेट सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए राज्य टीम में मौका दिया जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ी निर्धारित तिथि को शाम चार बजे सीनियर एथलेटिक कोच सोहन सिंह को रिपोर्ट करेंगे। ट्रायल के बाद आगामी 20 जून से एमए स्टेडियम में राज्य टीम के लिए कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।