फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी को 10 दिनों की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। दुष्कर्म के आरोपी सैन्यकर्मी पुरुषोत्तम को पुलिस ने दस दिन की रिमांड पर लिया है। पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा सैन्यकर्मी बुधवार को नवाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके ऊपर एक महिला ने पिछले आठ सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि आरोपी सैन्य कर्मी पुरुषोत्तम उसके साथ पिछले आठ वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। सैन्य कर्मी ने युवती को शादी का झांसा दिया था, मगर कुछ दिनों पहले महिला की ओर से शादी का दबाव बनाए जाने पर पुरुषोत्तम उसे छोड़ फरार हो गया। इसी से नाराज महिला ने नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया था। फिलहाल पुरुषोत्तम दस दिन की रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें