फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर में दुकान के टूटे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीर गांव में एक करियाने की दुकान से शनिवार देर रात चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए आया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को सूचित किया गया। चोर दुकान में सेंध लगा कर कीमती सामान और नकदी उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब दुकान मालिक रवैल सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखे। बाद में अंदर जा कर देखा तो सामान बिखरा था और कीमती सामान सहित गल्ले से नकदी गायब थी। बाद में आरएस पुरा पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें