फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 वोटों का बंडल गायब होने पर दो कर्मचारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से सूरनकोट ब्लाक की अपर सनेई पंचायत में दोबारा मतदान करवाने की मांग करते हुए उन्हें पत्र लिखा है। शनिवार को सूरनकोट ब्लाक में हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद मतगणना के दौरान अपर सनेई पंचायत के सरपंच के वोटों में से 25 वोटों का एक बंडल चोरी हो गया था। इसके बारे में जांच करने के बाद वोट चोरी करने के आरोप में ग्रामीण विकास विभाग के दो कर्मचारियों को दोषी पाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ सूरनकोट थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान अली और नियाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों ग्रामीण विकास विभाग में बतौर जीआरएस काम करते हैं।
विज्ञापन

इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला विकास आयुक्त राहुल यादव का कहना है कि उन्हें रिटर्निंग अधिकारी ने इस मामले के बारे में बताया था कि सरपंच के 25 वोट चोरी हो गए हैं। इस ही हमने जहां दोबारा मतदान के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखित सिफारिश की है। आरोपियों के साथ भी सख्ती से निपटने के निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त को मामले की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।
जानकारी के अनुसार पहले चरण की मतगणना के दौरान अपर सनेई में पंचों की मतगणना का काम सही प्रकार निपट गया, लेकिन जब सरपंच के मतों की गिनती की जाने लगी तो रिटर्निंग अधिकारी ने पाया कि वोटों का एक बंडल जिसमें 25 वोट थे गायब था। जब इस मामले की जांच की जाने लगी तो पाया गया कि वहां पर तैनात कर्मचारियों एवं रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इरफान अली नामक एक व्यक्ति मतगणना केन्द्र के अंदर आया था। उसने अपना परिचय ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी के तौर पर देते हुए कहा था कि उसे मतगणना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक देने के लिए नियुक्त किया गया है। इस दौरान वह उस मेज के करीब तक पहुंच गया था, जहां गिनती के लिए वोटों के बंडल रखे हुए थे। कुछ क्षण वहां रुकने के बाद वह वहां से चला गया था। उसके जाने के साथ ही यह पाया गया कि वोटों का एक बंडल गायब है। इस पर वहां तैनात कर्मचारियों ने क्षेत्र के चौकीदार के सहयोग से इरफान अली को मतगणना केन्द्र तक लाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सरपंच के एक प्रत्याशी का सगा भतीजा है। इस बीच उसके साथ नियाज अहमद के भी इस काम में शामिल होने का पता चलने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने वोटों के उस बंडल के गायब होने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें