फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवखोड़ी धाम में प्राकृतिक गुफा से दर्शन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। श्री शिवखोड़ी धाम में आने वाले यात्री पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से प्राकृतिक गुफा से भोलेनाथ के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भोलेनाथ के दर्शन को बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी बुजुर्गों व बच्चों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। उधर, श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड भी समस्याओं को पूरी तरह से हल करने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिवगुफा के बाहर पहाड़ी से पत्थर आदि गिरने के बाद प्राकृतिक गुफा से श्रद्धालुओं को अंदर जाने पर रोक लगा दी गई थी। बाद में श्रद्धालुओं को वहां पर बनाए गए गौरी भवन की छत के ऊपर से भेजा जा रहा था। कुछ दिनों बाद गुफा के ऊपरी हिस्से से दोबारा भारी भरकम पत्थर गिरे, जिससे गौरी भवन को नुकसान पहुंचा। इस पर इस रास्ते से भी आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई। मौजूदा समय के दौरान दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं कोे पहले गौरी भवन की पांच मंजिला इमारत के नीचे उतरना पड़ता है, उसके बाद गंदगी से पटे रास्ते से होकर सीधी बनाई गई लोहे की सीढ़ी को चढ़ना पड़ता है। इस दौरान बुजुर्गों के अलावा बच्चों को परेशानी हो रही है। इसी रास्ते से वापस आना भी पड़ रहा ह्रै।
प्राचीन गुफा से बंद की गई यात्रा को लेकर श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू के एग्जीक्यूटिव आफिसर हरबंस लाल शर्मा ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए पुरानी गुफा से यात्रा को बंद किया गया था। किसी यात्री को चोट नहीं पहुंचे इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। फिलहाल यात्रा पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। वैकल्पिक रास्ते से आने जाने में श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत परेशानी आ रही होगी, जिसका जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें