सुंदरबनी। नगर में चोरों ने सूने घर में सेंध लगाकर 25 तोले सोना तथा पांच लाख रुपये नकदी चोरी कर लिए। पुलिस के अनुसार सुंदरबनी नगर के आश्रम मार्ग के पास विश्वेंद्र सिंह पुत्र शमशेर सिंह ने आश्रम मार्ग पर नया मकान बनाया हुआ है। वे किसी काम से जोगीनाला स्थित पुराने घर गए थे। रात में वहीं थे। इस बीच चोरों में मौका देख नए घर के ताले तोड़ कर नकदी और जेवरात चुरा लिए। जब उन्होंने घर आकर ताले टूटे देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए और फोरेंसिक टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट लेकर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो