फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से खंभे से नीचे गिरा लाइनमैन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार की दोपहर मेंढर में खंभेे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहे विद्युत विभाग का लाइनमैन नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाइनमैन मोहम्मद मुंशी हाकला सोमवार की दोपहर मेंढर तहसील के गांव पराट में खंभे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहा था। उसने कंट्रोल रूम से उस लाइन का शटडाउन ले रखा था। मरम्मत कार्य के दौरान ही लाइन चालू हो गई और उसे जोरदार का करंट लग गया। करंट लगने से वह जमीन पर आ गिरा और उसका सिर फट गया। इस बीच मौके पर लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि हफ्ते में बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व इसी हफ्ते जिले की मंडी तहसील के अजमाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा पेश आया था, जिसमें दिहाड़ीदार लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे यह बात साफ होती है कि किसी न किसी प्रकार की लापरवाही से इस प्रकार के हादसे पेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें