फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मुगल रोड पर यातायात बहाल हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। चार दिनों के बाद आखिरकार रविवार को मुगल रोड पर यातायात बहाल हो गया। इससे पुंछ एवं राजोरी जिलों से कश्मीर की तरफ जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की स्नोकटर मशीनें बर्फ हटा कर सड़क को चौड़ा करने के काम में लगी हुई हैं, ताकि दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को किसी प्रकार की रुकावट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वीरवार से ही जिले में भारी बर्फबारी होने के साथ ही भूस्खलन के चलते पुंछ एवं राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। वीरवार शाम से ही मार्ग को खोलने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ व पस्सियां गिरने के कारण यातायात बहाल नहीं हो पाया था। मौसम के साफ रहने पर रविवार को तड़के से ही मुगलरोड को खोलने का काम युद्धस्तर पर चलाते हुए सुबह 10 बजे उसे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके चलते सूरनकोट और शोपियां की तरफ से हल्के वाहनों को पहले छोड़ा गया। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग राजोरी डिवीजन के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरप्रीत सिंह ने बताया कि मुगलरोड पर यातायात बहाल कर दिया गया है। अब भी हमारी स्नोकटर मुगलरोड से बर्फ हटा कर मार्ग को चौड़ा करने के काम में लगी हुई हैं, ताकि सड़क को उसकी असली पोजिशन में लाकर आसानी से दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही को सुनिश्चित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें