फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में 72 बंकर बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में नियंत्रण रेखा के पास रहने वालों के लिए बंकर बनाने का ‘पायलट प्रोजेक्ट’ कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पहले चरण में शुरू सौ पक्के बंकरों के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके तहत नौशेरा सेक्टर में करीब 72 बंकर बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

डीसी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि जिले के नौशेरा सेक्टर के एलओसी से सटे गांवों में अंडर ग्राउंड पक्के बंकर बनाने का काम करीब दो महीने पहले शुरू किया गया था। सौ पक्के बंकर बनाने के काम को युद्धस्तर पर किया जा रहा है। करीब 72 बंकर बनकर तैयार हो गए हैं। अन्य 28 बंकर बनाने का काम भी जोरों पर है। यह भी जल्द तैयार हो जाएंगे। इन बंकरों का प्रयोग लोग पाक सेना की गोलाबारी के दौरान कर सकेंगे और सुरक्षित रह सकेंगे। इन बंकरों में सैकड़ों परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। इतना हीं नहीं, जिले में नियंत्रण रेखा के अन्य गांवों में करीब 5290 पक्के बंकर बनाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इन 5290 पक्के बंकरों में से करीब 4918 बंकर व्यक्तिगत बंकर होंगे और 372 बंकर सामुदायिक होंगे। इन सभी के निर्माण के बाद एलओसी के पास रहने वालों को गोलाबारी के दौरान अपने घर नहीं छोड़ने पड़ेंगे। वह घर के पास ही सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें