जम्मू (ब्यूरो)। कुपवाड़ा के डीडीसी ने सोमवार को जिले की त्रेहगाम तथा क्रालपोरा तहसील के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा किया। इस दौरान 41 मुलाजिम बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही बीडीओ त्रेहगाम व कादिराबाद क्रालपोरा, संभागीय प्रबंधक एसएफसी क्रालपोरा, सीडीपीओ त्रेहगाम, जेडईओ त्रेहगाम, एईई इलेक्ट्रिक सब डिवीजन आफिस त्रेहगाम, एईई आरएंडबी त्रेहगाम से तीन दिन में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीडीसी की ओर से गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हिरी क्रालपोरा, पीएचसी त्रेहगाम क्रालपोरा, एसडीपीओ, जेडईओ, सीडीपीओ व आरएंडबी कार्यालय त्रेहगाम, बीडीओ कार्यालय त्रेहगाम, इलेक्ट्रिक सब डिवीजन कार्यालय त्रेहगाम आदि कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। डीडीसी ने चेताया है कि लोग समय से कार्यालय में उपस्थित रहें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।