फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने तीन के खिलाफ पेश किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
कश्मीर विजलेंस विभाग की ओर से सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट बारामुला में तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। आरोपियों में इंचार्ज जोनल एजूकेशन आफिसर एजूकेशन जोन चंदूसा (बारामुला) अब्दुल गनी वानी (रिटायर्ड ), इंचार्ज हेडमास्टर सरकारी मिडिल स्कूल मूरन तंगवाही अब्दुल कयूम खान (रिटायर्ड ) और नंबरदार मूूरन तंगवारी (बारामुला) मोहम्मद मकबूल लोन (रिटायर्ड ) शामिल थे। तीनों के ऊपर आरोप है कि 2007-08 में मीडिल स्कूल मूरन तंगवारी में एसएसए स्कीम के तहत स्कूल बिल्डिंग में तीन कमरों का निर्माण होना था। इन तीनों की ओर से इसकी लागत 3 लाख 65 हजार रुपये दिखाई गई, लेकिन विजलेंस की ओर से जांच में पाया गया कि इसकी कुल लागत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है। इसी के आधार पर तीनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें