फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर वाइन शॉप खोलने पर फूंटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
शहर में शराब के बढ़ते कारोबार और शराब के कारण विगत दिनों में हुई मौत से नाराज कासिम नगर (बाग-ए-बाहु) निवासियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि कुछ दिनों पहले बाग-ए-बाहु इलाके में एक रेहड़ी लगाने वाले की मौत के बाद उपजे तनाव से भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। जिस वाइन शाप को आग लगाई गई थी वह फिर से क्यों खोली गई। इससे नाराज स्थानीय लोग सड़क पर सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे प्रदर्शन के बाद प्रशासन को शहर में शराब की दुकानों को बंद कराना चाहिए। शराब की वजह से कितने परिवार बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, इसकी जानकारी भाजपा-पीडीपी सरकार को है, लेकिन राजस्व के लालच में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। गरीब और मजबूर जनता का दर्द सरकार को नहीं दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इलाके में खुली वाइन शाप को बंद नहीं कराया गया, तो उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें