फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में डेंगू के 11 नए मामले, पीड़ितों की संख्या पहुंची 59

Wed, 19 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पारा गिरने के बावजूद डेंगू से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को जम्मू संभाग के अलग अलग हिस्सों में ग्यारह नए डेंगू के पाजिटिव मामले आए।
विज्ञापन


इसमें रियासी और सुंदरबनी में एक-एक, कठुआ में तीन और बाकी जम्मू जिले के मामले शामिल हैं। अब तक 59 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं।

संभागभर से 474 संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। नए पाजिटिव मामलों के लगातार आने से संभाग के सभी जिलों में डेंगू से निपटने के लिए जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के पाजिटिव मामलों में जम्मू जिला सबसे आगे

Dengue - फोटो : Demp Pic.
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. गुरजीत सिंह सूदन के अनुसार सभी पाजिटिव मामलों में पीड़ितों को उचित इलाज दिया गया है। इनमें अधिकांश को चिकित्सा केंद्रों से छुट्टी दी गई है। 

डेंगू के पाजिटिव मामलों में जिला जम्मू सबसे आगे है। इसके बाद जिला कठुआ में अधिक मामले आए हैं। लेकिन रियासी, सुंदरबनी में पाजिटिव मामलों का आना शुरू हो गया है। तापमान गिरने से डेंगू की आशंका कम हो रही है। लेकिन पड़ोसी राज्यों में डेंगू का शिकंजा कायम रहने से अभी मच्छरों से खतरा बना हुआ है।

जम्मू संभाग के जिला कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी, रियासी सहित अन्य जिले डेंगू से प्रभावित रहे हैं। इनमें अधिकांश मामले बाहरी राज्यों से पाजिटिव होकर पहुंचे हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं जो शैक्षणिक या अन्य कार्यों से दूसरे राज्यों में रह रहे हैं। वर्ष 2013 में डेंगू के करीब चार सौ पाजिटिव मामले सामने आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें