फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में खाई में गिरा छात्रों से भरा टेम्पो, 11 की मौत

Thu, 27 Jun 2019 06:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मुगल रोड पर खाई में गिरा टेम्पो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुगल रोड पर गुरुवार को एक भीषण हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में छात्रों से भरा एक ट्रेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें नौ छात्राओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हैं। 

विज्ञापन





हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। 

अतिरिक्त उपायुक्त शोपियां मोहम्मद सलीम मलिक ने 11 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की और सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी, जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें