सांबा। जिला पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा के अधिकार क्षेत्र में ग्यारह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ताश के पत्तों, 12 मोबाइल फोन और 28,500 की नकदी बरामद की।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि पकड़े गए जुआरियों की पहचान मोहम्मद साहब, अहमद, सुहैब आसिफ, आदिल मोहद साकीव, मोहम्मद नूर, नाहीम खान, अरशद मलिक, मोहम्मद कासिम और उस्मान सभी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सभी इस समय तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। टीम ने तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा के पास जुआ स्थल पर छापा मारा और जुआ खेलते हुए ग्यारह जुआरियों को दबोचा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद