जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश में सोमवार को 1036 संक्रमित मामले सामने आए, इसमें जम्मू संभाग से 563 और कश्मीर से 473 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ प्रदेश में 65026 लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। इसमें 21887 मामले सक्रिय हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में 23 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 14 और कश्मीर से 9 मौतें हुई हैं और यह कुल आंकड़ा 1024 तक पहुंच गया है। इसमें जम्मू संभाग से 247 और कश्मीर से 778 लोग मारे गए हैं।
प्रदेश में जिला जम्मू में सोमवार को सर्वाधित 245 संक्रमित मामले सामने आए। इसमें 4 ट्रैवलर और 241 अन्य वर्ग से हैं। जिले में अब तक 139 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 6118 संक्रमित मामले सक्रिय हैं। जम्मू में 4, राजोरी में 4, डोडा में 2, सांबा में 2, पुंछ और रियासी में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। संभाग में राजोरी में 66, उधमपुर में 30, कठुआ में 34, डोडा में 59, सांबा में 57, पुंछ में 24, रामबन में 15, रियासी में 26 और किश्तवाड़ में 7 लोग संक्रमित हुए। कश्मीर से श्रीनगर से 141, बड़गाम से 60, बारामुला से 79, पुलवामा से 54, अनंतनाग से 36, बांदीपोरा से 22, कुपवाड़ा से 14, गांदरबल से 56, कुलगाम से 5 और शोपियां से 6 लोग संक्रमित मिले।
प्रदेश में 4814 लोग निगरानी में लिए
जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 4814 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 548355 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 27819 को घर पर क्वारंटीन, 21887 को आइसोलेशन, 61819 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। अब तक 435806 लोगों ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1415364 सैंपलों में से 1350338 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 21887 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 12643 और कश्मीर से 9244 मामले हैं।
प्रदेश में रिकॉर्ड 1158 मरीज स्वस्थ
कोविड संकट के बीच राहत यह है कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में सोमवार को रिकॉर्ड 1158 संक्रमित मरीज ठीक हुए, यह पिछले छह माह में पहली बार एक ही दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा है। इसमें जम्मू संभाग से 720 और कश्मीर से 438 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 42115 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसमें जम्मू संभाग से 10577 और कश्मीर से 31538 मरीज हैं।