फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 103 और लोग आए कोरोना की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 103 नए मामले मिले हैं, जिनमें दो का यात्रा इतिहास है। मौजूदा समय में जिले में 674 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक रियासी में 40 और कटड़ा में सबसे अधिक 48 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही माहौर में नौ और पौनी में चार मामले मिले हैं। सोमवार को साठ स्थानीय लोगों सहित आरपीएफ के दो, पुलिस के आठ, सीआरपीएफ के 11 और सीआईएसएफ का एक जवान पॉजिटिव मिला है। जबकि उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना में लगी कंपनी के कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। गत चार दिनों के भीतर दूसरी बार सौ से ज्यादा मामले आए हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र अघार बल्लियां में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। सोमवार तक जिला में कुल 674 पॉजिटव केस हैं। सोमवार को डीसी चरणदीप सिंह ने नगर का दौरा कर जिले में मामलों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें