फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सभा में नजर आई गुटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कांग्रेस की सभा में एक बार फिर से कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी व अव्यवस्था देखने को मिली। डा. कर्ण सिंह के पहुंचने पर दो नेता मंच संचालक को लेकर एक-दूसरे के साथ कहासुनी करने लगे और माइक भी छीनने लगे। वहीं कुछ लोगों ने मंच पर नेकां के नेताओं को बैठाने का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को जब डा. कर्ण सिंह मंच पर बैठे तो हार पहना कर स्वागत करने के नाम पर कांग्रेस व नेकां के नेताओं ने उनको पूरी तरह से घेर लिया। वहीं दो नेताओं के बीच मंच संचालन को लेकर कहासुनी होने लगी। इसको लेकर कई बार एक-दूसरे के हाथ से माइक भी छीना गया। काफी समय पर तक कांग्रेस व नेकां के नेताओं ने डा. कर्ण सिंह को स्वागत के नाम पर मंच पर घेरे रखा। किसी तरह नेताओं को पीछे हटाकर कार्यक्रम शुरू किया तो इसी बीच कार्यक्रम में पहुंचे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेकां नेताओं को मंच पर बैठाने का विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ नेता भाषण में भी एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आए। डा. कर्ण सिंह के पोते ने बढ़ती अव्यवस्था देख स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें