दोमाना। कानाचक थाना के अंतर्गत गढ़ी क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान मनोज कुमार उर्फ छोटू (26) निवासी गढ़ी के रूप में हुई है। परिजनों को मामले की जानकारी उस समय मिली जब वह सुबह दस बजे तक कमरे के बाहर नहीं निकला। कमरा बंद होने पर उसकी मां ने जब खिड़की से अंदर झांका तो उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।