जम्मू। कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए ट्रक चालक की शनिवार को मौत हो गई। मृतक गुरमीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। वह छन्नी क्षेत्र में ट्रक लेकर जा रहा था और इस दौरान सामने से आ रहे अन्य ट्रक से टकरा गया। इसमें वह घायल हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।