सांबा। घगवाल पुलिस ने सीआरपीएफ के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पिटाई कर दी। बताया गया है कि अधिकारी एक पेट्रोल पंप पर अपने वाहन में पेट्रोल डलवा रहा था। इस बीच पुलिस वाहन को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाया, और पुलिस जवानों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही उसे पकड़ कर पुलिस स्टेशन ले आए।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर बोधराज शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप पर अपने वाहन में पेट्रोल डलवा रहे थे। इसी बीच पुलिस का एक वाहन तेल डलवाने पंप पर आया, पुलिस जवानों ने अपने वाहन को आगे ले जाने को कहा तो बोधराज ने कहा कि वह तेल डलवा रहे हैं। इसी पर पुलिस जवानों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर तीन पुलिस जवानों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि कुछ गलत फहमी हो गई थी, जिस पर कहासुनी हुई है।