अरनिय। क्षेत्र के गांव अदलेहड़ में वीरवार सुबह हाई स्कूल के अध्यापकों ने कुछ संदिग्धों को देखा। इसकी सूचना जिसके पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से गाने बजाने का सामान मिला।
थाना प्रभारी राजेश खजूरिया व सुरक्षा एजेंसियों ने अदलेहड़ के पास गुज्जरों के घरों में पूछताछ कर अन्य स्थानों में भी तलाशी ली। लोगों ने पुलिस को बताया कि 2 लोग बैग लेकर बिश्नाह की साइड निकले हैं। पुलिस ने लोगोें से जानकारी लेते हुए दो युवकों को चंग गांव में पकड़ा। तलाशी में उनके उनके कब्जे से गाना बजाने का सामान मिला जो गुज्जर समुदाय के घरों में खुशी या अन्य समारोह में इस्तेमाल किया जाता है। युवाओं ने बताया कि अपने रिश्तेदारों के घर गए थे और वे कठुआ के रहने वाले हैं। वहीं अरनिया क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर कोई संदिग्ध हलचल व संदिग्ध लोगों को देखने पर जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस को जानकारी दें।