जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार कर रही है। चुनाव में कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे उन पर कुछ नहीं किया गया। यहां बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की हुई बैठक में राज्य में मौजूदा परिदृश्य सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
पार्टी की बैठक में एआईसीसी सचिव को इंचार्ज जेएंडके मामले डा. शकील अहमद और सुधीर शर्मा (पूर्व मंत्री) ने निकाय और जारी पंचायत चुनाव के नतीजों पर चर्चा की। भविष्य की चुनाव चुनौतियों के लिए रणनीति पर विचार किया गया। इसमें जमीनी स्तर पर फीडवैक के साथ सुझाव लिए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य स्तर पर गलत प्रचार करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। खासतौर पर जम्मू क्षेत्र के साथ भाजपा ने भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मौका है कि वह भाजपा की कारगुजारियों को लोगों के बीच ले जाए। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि ब्लाक और जिला स्तर पर पार्टी गतिविधियों को बढ़ाया गया है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं में मूला राम, शाम लाल शर्मा, रमण भल्ला, जीएम सरूरी, जुगल किशोर, बलवान सिंह, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।