फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 1796 कनाल छह मरले सरकारी भूमि से हटाया गया कब्जा

Thu, 30 Aug 2018 01:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। उपजिला में प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में प्रशासकीय टीम ने मैरा मेदरिया तहसील के दहारा और कठाड़ मेें अभियान चला कर करीब 1796 कनाल छह मरले भूमि को कब्जा मुक्त करवाया है। उधर, अन्य कई गांवों में सरकारी भूमि को चिह्नित किया है, जिसको शीघ्र कब्जा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम गोपाल सिंह के दिशानिर्देश पर मैरा मेदरिया के तहसीलदार बाबू राम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दहारा और कठाड़ में कार्रवाई कर करीब 1796 कनाल छह मरले भूमि से कब्जा हटाया। सरकारी बोर्ड लगा कर लोगों आगे से कब्जा नहीं करने की हिदायत दी।

सनद रहे कि क्षेत्र के तीनों उपजिलों में सैकड़ों कनाल सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। इसे मुक्त करवाने के लिए प्रशासन ने की ओर से मुहिम जारी है।

तहसीलदार बाबू राम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में कई कनाल सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। मुहिम चला कर 1796 कनाल छह मरले भूमि से कब्जा हटाया गया है। वहीं कई कनाल सरकारी भूमि की पहचान की गई है, जिसे शीघ्र कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें