जम्मू। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और मणि शंकर अय्यर के खिलाफ शिव सेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को फ्रंट ने पाकिस्तान के झंडे और दोनों कांग्रेस नेताओं के चित्र जला कर नारेबाजी की। फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि विदेश नीति केंद्र सरकार के अधीन है न कि राज्य के सरकार के। सिद्धू का पाक आर्मी चीफ से गले मिलना शर्मनाक है। पाक आर्मी चीफ के इशारों पर पाकिस्तानी सेना सीजफायर का उल्लंघन करती है। इस दौरान सिद्धू को पंजाब सरकार के मंत्री पद से हटाने की मांग की गई। वहीं मणि शंकर अय्यर को पार्टी में वापस लाने का भी विरोध जताया। ब्यूरो