फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी, गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के साथ लगते दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोला। इस दौरान लाखों की नकदी, गहने और कीमती सामान ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, वारदात के बाद से शहर व ग्रामीण इलाकों में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

पहला मामला शहर के साथ लगते दंदियाल इलाके में सामने आया है। यहां चोर अब्दुल करीम के घर के ताले तोड़ कर लाखों की नकदी व गहने ले उड़े। जानकारी अनुसार अब्दुल करीम अपने बेटे के उपचार के लिए परिवार के साथ जम्मू गए थे। मंगलवार सुबह जब घर पहुंचे, तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी भी टूटी हुई थी। उसमें रखे करीब तीन लाख रुपये की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने भी गायब थे। इस पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला दंदियाल इलाके में सामने आया, जहां सुदेश सिंह के घर से रात को चोर टाइल व पाइपें चुरा कर ले गए हैं। सुदेश सिंह दंदियाल में नया मकान बने रहे हैं। सारी निर्माण सामग्री बन रही इमारत में रखी थी। मंगलवार सुबह जब वह दंदियाल पहुंचे तो अंदर रखे हजारों की टाइल व पाइपें गायब थीं। इस पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुदेश ने शक के आधार पर एक व्यक्ति का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है। चोरी के मामले सामने आने के बाद शहरवासी भी चिंता में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि एक बार फिर से चोरों ने अपनी मौजूदगी का एहसास करवा दिया है। अगर पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले मामले और भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें