फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अश्लील हरकत करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। महिला से बदसलूकी और अश्लील व्यवहार करने का मामला सामने आया है। चिनौरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ आईपीसी की धारा 452,354 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली शिकायत में महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार रात दस बजे लोअर ठठ्र निवासी महिला अपने घर में सो रही थी। इस बीच रात को बिजली भी बंद थी। अंधेरे का फायदा उठा कर लोअर ठठ्र निवासी आसिफ घर में दाखिल हो गया। महिला को गहरी नींद में पाकर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। हरकत पर महिला जाग गई और आरोपी का विरोध किया। महिला ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पीड़ित से मारपीट भी की। संघर्ष के दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। इस बीच आरोपी मारपीट कर फरार होने में कामयाब रहा।
देर रात पीड़ित को इलाज के लिए सरवाल स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। रविवार को परिजनों ने चिनौर पुलिस चौकी में आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें