फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नीटॉप में व्यू प्वाइंट हट में लगी भीषण आग

विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिनैनी। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप में रविवार की दोपहर को लकड़ी के व्यू प्वाइंट हट में भीषण आग लग गई। जिससे हट पूरी तरह स्वाहा हो गई। जानकारी के अनुसार पत्नीटॉप में सर्कुलर रोड पर लकड़ी से बना एक व्यू प्वाइंट हट है।

विज्ञापन


जहां बारिश के दौरान या सैलानी व्यू देखने के लिए रुकते हैें। रविवार की दोपहर इस हट में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उधर, आग लगने की सूचना बटोत व चिनैनी फायर सर्विस को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हट पूरी तरह से जल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें