कठुआ। अवामी प्रोगेसिव मिशन के बैनर तले छन्न अरोड़ियां के ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गोलाबारी के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे केआर रैणा ने कहा कि पाकिस्तान हर बार सीमावर्ती लोगों पर गोलाबारी कर भारत के धैर्य की परीक्षा लेता रहा है। सरकार दावे करती है कि लोगों को सुरक्षा दी जाएगी, बंकर बनाए जाएंगे, सुरक्षित स्थानों पर प्लाट दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। हीरानगर सेक्टर के लोगों के लिए सीमावर्ती इलाकों में रहना एक दर्द सा बन गया है। हर साल दीवारों के घाव भर जाते हैं, लेकिन लोगों के शरीर पर लगनेे वाले घाव उनके जहन में रहते हैं। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। प्रदर्शनकारियो में लाल चंद, शिवम गुप्ता, तरसेम राज, दिलीप शर्मा, शश्पिाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो