पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की 50वीं वाहिनी की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गांव खनेतर में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर और आंखों के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें खनेतर तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए करीब पांच सो रोगियों की शारीरिक जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। क्षेत्र के करीब 193 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें नजर के चश्मे भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर 50वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी, बीएमओ डा. शमीम बट्टी और राजोरी से आए नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. विपुल दत्ता मुख्य अतिथि रहे। कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने क्षेत्र के जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हैं, उन्हें अपने हाथों से नजर के चश्में प्रदान किए।