सांबा (ब्यूरो)।
जिला के पहाड़ी क्षेत्र सुंब एंव धार्मिक स्थल बाबा गौरण की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत के चलते स्थानीय लोगाें में रोष बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसके लिए जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कमल भट्टी, बब्लू सिंह आदि ने बताया की गौरण में स्थित देव स्थान बाबा शिबो के धार्मिक स्थल पर सैकडाें की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते जाते है ऐसे में उक्त क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग की हालत भी दयनीय बनी हुई है। मार्ग पर बने गड्ढे हर समय हादसों को न्यौता देते नजर आते हैं। उन्होंने बताया की उक्त टूटे मार्ग पर वाहन चालक भी चलने से कतराते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग हुए कहा कि मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।