फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में लोक निर्माण विभाग के एक्सईन के साथ 101 कोरोना पॉजिटिव, जानें जिले में अब तक कुल कितने हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 100 से अधिक लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें अधिकतर दुकानदार और कर्मचारी हैं। कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद कई कार्यालयों को आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया है। अब कार्यालयों के सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। जिले में पहली बार एक साथ 101 कोरोना संक्रमित आने से जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिंतबर में जिले के अंदर लगातार कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को तो सभी रिकॉर्ड टूट गए। शाम तक जिले में पहली बार एक दिन में 101 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन लोग दूसरे राज्यों से लौटने के बाद यहां संक्रमित मिले हैं। इनके कोरोना टेस्ट जम्मू में ही किए गए थे। 17 लोग पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए हैं। यह पहले ही प्रशासनिक क्वारंटीन में थे। वहीं 81 मामले शहर से सामने आए हैं।
शहर के बीच जिला प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर सैंपलिंग अभियान छेड़ा गया था। इसी के तहत वीरवार और शुक्रवार को भी सैकड़ों की संख्या में दुकानदार और कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 81 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यकारी अभियंता सहित चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक साथ 101 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 1295 पहुंच गई है। इनमें से 815 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है और मौजूदा समय में जिले में 476 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
किश्तवाड़ में 42 और लोग पॉजिटिव, 8 हुए स्वस्थ
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 39 लोग स्थानीय हैं और 3 अन्य राज्य से आए हैं। इसके थ भी हुए। कुल मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 497 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 219 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में 267 मामले ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें