फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: इस साल आतंकियों को सेना ने दिए झटके, पांच महीनों में 100 दहशतगर्द ढेर

Mon, 13 Jun 2022 01:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस साल अभी तक सुरक्षाबलों ने 100 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से 71 स्थानीय और 29 विदेशी थे। पिछले साल यानी 2021 में इस समय तक 50 आतंकी मारे गए थे।
विज्ञापन
आईजीपी कश्मीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस साल अभी तक सुरक्षाबलों ने 100 आतंकवादियों को विभिन्न मुठभेड़ों में मार गिराया है। इनमें से 63 आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से संबंध रखते थे। 

इस साल अभी तक 29 विदेशी आतंकवादियों का खात्मा 

कश्मीर रेंज के आईजीपी ने सोमवार को खुलासा किया कि सुरक्षाबलों ने घाटी में इस साल की शुरुआत से अभी तक 29 विदेशी आतंकवादियों समेत कुल 100 आतंकवादियों को ढेर किया है। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में मारे गए आंतकवादियों की संख्या से दोगुनी है।

वर्ष 2021 में एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 हुए थे ढेर 

वर्ष 2021 के पहले पांच महीनों और 12 दिन में एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए थे। मारे गए दहशतगर्दों में से 63 आतंकवादी संगठन लश्कर के थे, जबकि 24 अन्य जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।

बदला लिया: चौबीस घंटे में मारे गए चार आतंकी

उधर, कश्मीर घाटी में रविवार को 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार दहशतगर्दों का सुरक्षा बलों ने सफाया करते हुए तीन पुलिसकर्मियों की हत्या का बदला ले लिया है। मारे गए आतंकियों में सभी लश्कर-ए-ताइबा के थे। इनसे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।  

रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर दो आतंकियों का खात्मा 

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार रातभर चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के दो और आतंकियों मार गिराया। एक आतंकी रात में मारा जा चुका था। मारे गए आतंकी स्थानीय हैं।

पुलिस कर्मियों की हत्या में थे शामिल 

इनकी पहचान गदूरा के जुनैद अहमद शीरगोजरी, द्रबगाम के फाजिल नजीर भट और अरबल निकास के इरफान अहमद मलिक के रूप में हुई है। जुनैद पुलिस कर्मी रियाज अहमद की हत्या में भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें