फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा का फायदा उठाकर 100 आतंकियों ने की घुसपैठ

Wed, 21 Sep 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
100 आतंकियों ने की घुसपैठ - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
एलओसी में आतंकी घुसपैठ को सुरक्षा बलों की चूक माना जा रहा है। एलओसी पर सुरक्षा में ढील के कारण आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं। पिछले कुछ माह से कश्मीर के हालात के बीच सीमा पार सौ के करीब आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। 
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा से ही कश्मीर में लगातार घुसपैठ जारी है। सुरक्षा एजेंसियों की सूचना के अनुसार पुंछ में हमला, कश्मीर में पांच मुठभेड़ में 18 आतंकियों के मारे जाने के बावजूद घाटी में काफी संख्या में आतंकी घुस चुके हैं। सेना के आपरेशन में भी कमी आई है। पुलिस और सीआरपीएफ की भूमिका बढ़ी है। 

कुपवाड़ा से लेकर पुंछ तक साब्जियां सेक्टर में घुसपैठ और आतंकी हमले की सूचना पहले ही दी जा चुकी है। आतंकी छोटे-छोटे ग्रुप में फैल गए हैं।
विज्ञापन

हमले की फिराक में जैश और लश्कर

आतंकी - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर में फैली हिंसा के बीच आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने भी दिए गए हैं। एलओसी पर सुरक्षा को पुख्ता करने के दावों के बीच आतंकी इस और घुसने में सफल रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में और आतंकी हमले हो सकते हैं।

सेना ने अभी एक सफ्ताह पहले दक्षिण कश्मीर में अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित किया था। दक्षिण कश्मीर में सेना के चार हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। पाकिस्तान सेना ने इस स्थिति को उत्तरी कश्मीर में हमले के ज्यादा मुफीद पाया।

उत्तरी कश्मीर से सेना की कुछ बटालियनों को दक्षिण कश्मीर भेजा गया है। इसी तरह राजोरी और पुंछ में भी आतंकियों की घुसपैठ बढ़ी है। सेना के पास इनपुट हैं कि पाकिस्तान पोषित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा कुछ और हमलों को अंजाम दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें