फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मतदाता बनने के लिए 10 लाख फॉर्म जमा, साढ़े तीन लाख ने किया नाम कटवाने के लिए आवेदन

Thu, 27 Oct 2022 01:54 AM IST
विमल शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में तीन साल बाद मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हुआ है। पहले 83 सीटें थीं जो परिसीमन के बाद 90 हो गई हैं। छह सीटें जम्मू व एक कश्मीर में बढ़ाई गईं। इनमें 47 कश्मीर व 43 जम्मू में सीटें हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद नए मतदाता बनने के लिए पूरे प्रदेश से लगभग 10 लाख लोगों ने आवेदन किया है। मतदाता पुनरीक्षण का काम 25 अक्तूबर को पूरा हो गया। सभी जिलों से 18 साल की आयु पूरी करने वालों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म छह जमा करवाया है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि तीन साल बाद मतदाता सूची बनाने का काम प्रदेश में शुरू हुआ है। पहले 83 सीटें थीं जो परिसीमन के बाद 90 हो गई हैं। छह सीटें जम्मू व एक कश्मीर में बढ़ाई गईं। इनमें 47 कश्मीर व 43 जम्मू में सीटें हैं। पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए नौ सीटें आरक्षित की गई हैं। 

चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लगभग एक महीने तक चले मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 10 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरा है। इसके साथ ही लगभग साढ़े तीन लाख फॉर्म नाम कटवाने के लिए भरे गए गए हैं।
विज्ञापन


ये फॉर्म ऐसे हैं जो या तो जम्मू-कश्मीर से किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या फिर जो मर गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस आधार पर लगभग साढ़े छह लाख मतदाता पूरे प्रदेश में बढ़ सकते हैं। यानी प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 80 लाख के पार होगी।

जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची के मसौदे में 7583374 मतदाता रहे जिनमें 3945182 पुरुष व 368080 महिला मतदाता रहे। 112 किन्नर समुदाय से वोटर रहे। चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में डाटा को कंपाइल करने का काम पूरा हो जाएगा तब जाकर पुरुष व महिला वोटर की तस्वीर साफ हो पाएगी। 

25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची होगी प्रकाशित

मतदाता सूची के संशोधन में अब अगले चरण में दस नवंबर तक दावों व आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और 25 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें