फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, नवरात्रि के शुरुआती तीन दिनों में कितने श्रद्धालुओं ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

Mon, 25 Sep 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
vaishno devi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पहले दिन नवरात्र में देश भर के एक लाख भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी दी। पहले दिन 41000 भक्तों ने दर्शन किए। इस बीच त्राल ग्रेनेड हमले के बाद गत शुक्रवार को इस आंकड़े में गिरावट के साथ 27500 श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे। शनिवार को दोबारा 40000 श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन


इंचार्ज यात्रा रजिस्ट्रेशन सेंटर महेश सिंह जंबाल का कहना है कि आगामी दिनों में भक्तों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा ने कहा कि आतंकी हमलों और प्राकृतिक आपदाओं से पिछले कुछ सालों में श्रद्धालुओं की संख्या में अंतर रहा है। मां के दरबार तक पहुंचने के लिए भक्तों के कदम नहीं रुक पाए हैं।

एक स्थानीय व्यापारी ने कहा कि वैष्णो देवी क्षेत्र आतंकवाद से मुक्त रहा है। इससे यात्रियों को सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी नहीं है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पर्यटन विभाग और अन्य संस्थाओं के सहयोग से कटड़ा में देशभर से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए महोत्सव शुरू किया गया है। यह नवरात्र के दौरान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें