फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवक नदी का भी किया जाएगा संरक्षण

Wed, 08 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की चार नदियों के साथ ही विजयपुर से होकर बहने वाली देवक नदी का भी संरक्षण किया जाएगा। आने वाले दिनों में केंद्रीय जल प्रबंधन की टीम रियासत के दौरे पर आ रही है। यह टीम झेलम, चिनाब, तवी और पुंछ जिले से बहने वाली एक नदी के साथ ही देवक नदी का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर के हस्तक्षेप के बाद देवक नदी को भी केंद्रीय जल प्रबंधन के पैनल में शामिल कर लिया गया है। भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गंगा ने मंगलवार को विजयपुर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है।

गंगा ने कहा कि सांबा कर बसंतर नदी रख बरोटी के पास देवक में मिल जाती है। वहां से लगभग 15 किलोमीटर तक इस नदी का बांध टूट चुका है, जिसके चलते हजारों कनाल कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय जल प्रबंधन को जिन नदियों की सूची दी गई थी, उनमें देवक नदी का नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को उन्होंने डॉक्टर जितेंद्र और सांसद जुगल के समक्ष उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद उनके दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर ने देवक नदी को भी पैनल में शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि इस नदी का संरक्षण करने के लिए करोड़ों रुपये का खर्च आएगा। यह केंद्र की मदद के बिना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें