फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने को नागरिकों में खासा उत्साह

Mon, 10 Nov 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले भर के मतदान केंद्रों में आयोजित विशेष मतदाता शिविर में खासा उत्साह रहा। जिले के सभी 625 मतदान केंद्रों में सुबह से लेकर बाद दोपहर तक योग्य मतदाताओं के पंजीकरण से लेकर जागरूकता की कवायद को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर चलाए गए इस अभियान के तहत एक ही दिन के भीतर कठुआ जिले में 2921 नए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक बसोहली विधानसभा क्षेत्र में 974 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए।

इसी तरह से कठुआ विधानसभा क्षेत्र में 622, हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में 568, बनी विधानसभा क्षेत्र में 448 और बिलावर विधानसभा क्षेत्र में 309 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए। जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार, शिविर में जिले के 625 मतदान केंद्रों में 3200 मुलाजिमों को तैनात किया गया था। इसके लिए 77 जोनल अफसर नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें