फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई में खराबी से वैष्णो देवी यात्रा रुकी

Wed, 06 Feb 2013 02:06 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी कटड़ा में खराब बिजली व्यवस्था के चलते मंगलवार शाम को त्रिकुटा पहाड़ियों स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाली यात्रा को रोक दिया गया। ट्रैक पर बिजली बाधित होने और रोशनी की सुविधा न होने से एहतियात के तौर पर मंगलवार शाम छह बजे से यात्रा रोक दी गई।  
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से ट्रैक पर बिजली बहाल रखने के लिए आपात सेवाओं में अस्थायी इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन खराब मौसम के चलते वह कारगर सिद्ध नहीं हुए हैं।

पिछले दो दिन से खराब मौसम के चलते कटड़ा सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है। सूत्रों के अनुसार रात छह बजे के बाद अंधेरा होने के कारण ट्रैक पर यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है और जो यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं, उन्हें सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई को नियमित बहाल रखने में खराब मौसम बड़ी समस्या बना हुआ है। बारिश के दौरान अक्सर त्रिकुटा पहाड़ियों से पस्सियां गिरती रहती हैं। जिससे कई बार यात्री गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ऐसे में बिजली सप्लाई न रहने पर अंधेरे में यात्रियों के लिए ज्यादा खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें