फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपति घायल

Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनई में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति बुरी तरह घायल हो गया। पुरखू निवासी कुलदीप (50) अपनी पत्नी रेखा रानी (45) के साथ बाइक पर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। पति-पत्नी बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिद्दड़ा में एक बाइक की टक्कर से नन्हा बालक घायल हो गया।

सिद्दड़ा निवासी नूर मोहम्मद का बेटा आठ वर्षीय जमशेद अचानक बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। परिवार के लोगोें ने उसे जीएमसी पहुंचाया। बिक्रम चौक फ्लाई ओवर में तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक फिसलने से दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा नगर निवासी घायल लकी (24) और अमित (24) को जीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है। इसी तरह बावा तालाब के पास एक बाइक फिसलने से महिला जख्मी हो गए। जंडियाल, अंब गरोटा निवासी वीणा देवी (40) को परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें