फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरी कार, दो जवानों की मौत

Tue, 03 Feb 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह हुए हादसे में 11 जैक राइफल के दो जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। नायक पुरुषोत्तम सिंह निवासी मीन सरकार बाड़ी ब्राह्मणा और लांस नायक भजन सिंह निवासी रायपुर डाकखाना पाकनी आरएस पुरा एक ही पलटन के थे और उनकी पठानकोट में तैनाती थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों जवान आठ दिन की कैजुअल लीव लेकर अपनी अल्टो कार से पठानकोट से घर आ रहे थे। कार को नायक पुरुषोत्तम चला रहे थे। सांबा में सैनिक क्षेत्र माहेश्वर के निकट वीरभूमि पार्क के पास वाहन से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार पलटते हुए गहरे नाले में जा गिरी।

इस दौरान भजन सिंह पत्थरों पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुरुषोत्तम कार में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय निवासी और मौके पर पहुंचे सेना के एक जवान ने उन्हें कार से बड़ी मुश्किल से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें